{"_id":"e84c9145653d96432a0d4a9e202f8bea","slug":"maltreatment-victim-statements-filed-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार पीड़िता ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार पीड़िता ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान
पीलीभीत।
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने
विज्ञापन
मंगलवार को पीड़िता को सीजेएम कोर्ट में पेश किया और उसके कलमबंद बयान
कराए।
शहर निवासी एक युवती ने 24 जनवरी को थाना अमरिया के गांव बरा मझलिया निवासी मोहसिन मलिक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि आरोपी मोहसिन ने दो साल पहले उसे प्रेम जाल में फांसकर शारीरिक संबंध बना लिए। इस बीच वह गर्भवती हुई तो शादी करने का वादा करते हुए गर्भपात करा दिया। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया।
सदर कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता को सीजेएम अदालत में पेश किया जहां उसके कलम बंद बयान कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को प्रयास जारी हैं। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।