{"_id":"7f1f5b8cfb42bbb7bcf54b05e69cd92a","slug":"magic-woman-killed-by-the-impact-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की टक्कर से महिला की मौत, चार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक की टक्कर से महिला की मौत, चार घायल
पीलीभीत।
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर हाइवे पर
विज्ञापन
गांव जंगरौली पुल के पास मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर
सवार थाना सुनगढ़ी के गांव खजुरहा निवासी जसवंत, उसकी पत्नी रेखादेवी व
चाची लीलावती घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां
डॉक्टर ने 28 वर्षीय रेखादेवी को मृत घोषित कर दिया। उधर एक अन्य हादसे में
शाहजहांपुर जिले के दो युवक घायल हो गए।
गांव खजुरहा निवासी घायल जसवंत ने बताया कि वह पत्नी रेखा देवी व चाची लीलावती को लेकर दवा लेने बाइक से जंगरौली पुल गया था। बाइक रोकते समय बरखेड़ा की ओर से आ रही मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर एकत्र भीड़ ने वाहन को चालक समेत पकड़ लिया।
चालक गांव का होने के कारण मौजूद लोगों ने उसे भगा दिया। सूचना पर प्रभारी एसओ श्रीपाल मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने रेखादेवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लिया है। हादसे से मृतका के घर वालों में कोहराम मच गया।
रोते-विलखते परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतका के तीन पुत्र पांच वर्षीय धीरज, तीन वर्षीय अरुण, एक वर्षीय पवन व पुत्री चार वर्षीय झरना है। उधर शाहजहांपुर जिले के कसबा तिलहर निवासी 24 वर्षीय गुड्डू गांव के ही दोस्त संतोष के साथ बाइक से पूरनपुर आया था।
वापस लौटते समय पौटाकलां के पास अचानक आई एक बालिका को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक पलट गई। जिससे दोनों घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।