{"_id":"57ac8a8f4f1c1b8e34ee5537","slug":"leopard-attack-survived-father-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले से बाल-बाल बचे पिता पुत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए के हमले से बाल-बाल बचे पिता पुत्र
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र उस समय बाल-बाल बच गए, जब एक तेंदुआ बीच रास्ते में आ गया। पिता पुत्र के ललकारने पर तेंदुआ कुछ देर बाद गन्ने के खेत में चला गया।
क्षेत्र के गांव बसंतपुर नौनेर निवासी सूबा सिंह की कस्बे में किराने की दुकान है। बुधवार करीब साढ़े सात बजे शाम सूबा सिंह अपने पुत्र गुरजीत सिंह के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। उनकी बाइक घर से करीब र्दा फर्लांग दूरी पर पहुंच ही पाई थी कि अचानक एक तेंदुआ बीच सड़क पर आ गया। गुरजीत सिंह ने बताया कि तेंदुए बाइक से मात्र दस फिट की दूरी पर रह गया था। गनीमत यह रही कि तेंदुआ बाइक की लाइट को देखने के कुछ देर बाद मार्ग के किनारे एक गन्ने के खेत में चला गया। इसकी सूचना रात को ही बराही रेंज के कर्मचारियों को को दी थी। इधर बृहस्पतिवार को वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पगमार्क ट्रेस किए और तेंदुआ होने की पुष्टि की। इधर किसानों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है।