{"_id":"f862d7e275f9b877189377799f1bfb7b","slug":"kishori-ko-khojanye-aai-dehradun-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी को तलाशने आई देहरादून पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किशोरी को तलाशने आई देहरादून पुलिस
श्ाेरपुर/पीलीभीत
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून सुधार गृह से लापता किशोरी की तलाश में देहरादून पुलिस ने शेरपुर
विज्ञापन
और टंडोला में किशोरी की घंटों तलाश की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। इस
पर देहरादून पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई।
किशोरी की तलाश करने रविवार को कस्बे में पहुंची देहरादून पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी को कुछ दिन पहले देहरादून में ही बरामद किया था, जबकि आरोपी भाग निकला था। किशोरी से जब पूछताछ की गई तो उसने अपने को पीलीभीत के कसबा शेरपुर के मोहल्ला बग्गर निवासी बताया।
साथ ही माता-पिता के साथ जाने से इंकार किया था। जिस पर पुलिस ने उसे देहरादून कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे सुधार ग्रह भेजा था। पुलिस ने बताया कि एक हफ्ते पहले किशोरी सुधार ग्रह से गायब हो गई। रविवार को किशोरी को खोजने टंडोला पहुंची देहरादून पुलिस की टीम ने गांव के एक असलम नामक युवक से पूछताछ की और उसे किशोरी का फोटो दिखाया, लेकिन असलम ने किशोरी को जानने से इनकार कर दिया।
पूर्व प्रधान इजहार अली, प्रधान मुन्नी बेगम और अन्य लोगों से भी पुलिस ने जानकारी की, लेकिन किशोरी का पता न लगने पर टीम वापस लौट गई।