फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Killing six people, including the father - Puuutr report

पिता-पुुुत्र समेत छह लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 23 Jul 2016 11:50 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 23 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Killing six people, including the father - Puuutr report
family
किशोर की हत्या कर शव टेलरिंग शॉप में छिपाने के मामले में पुलिस ने टेलर और उसके पिता समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने, जान से मारने की धमकी देने आदि की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने टेलर के भाई सद्दाम समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सुहेल की हत्या क्यों की गई, इस सवाल का जवाब पुलिस दूसरे दिन भी नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि मोहल्ला खानकाह निवासी इबरार के पुत्र सुहेल का शव शुक्रवार देरशाम मोहल्ले के ही उसके दोस्त सलमान की टेलरिंग शॉप में काउंटर में मिला था। उसकी गर्दन पर प्लास्टिक की रस्सी कसी थी और आंख के पास चोट का निशान था। काउंटर में छिपा कर रखे गए शव के ऊपर कपड़े रख दिए गए थे, ताकि लाश पर किसी की नजर न पड़ सके। शव बरामदगी पर पुलिस ने इबरार खां की ओर से मोहल्ला निवासी सलमान, उसके पिता बड़े खां, चाचा पप्पू, भाई सद्दाम, नफीस खां के पुत्र सईद खां, सईद की पत्नी मुनिया के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने, जान से मारने की धमकी देने आदि की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में कहा है कि उसके रिश्ते के भाई तसलीम, नौशाद ने सुहेल को शुक्रवार को सलमान के घर जाते देखा था। टोकने पर सलमान ने सुहेल से कुछ जरूरी बात करने की जानकारी दी थी। आरोप है कि गायब होने पर जब सुहेल के बारे में सलमान के घर जाकर जानकारी की, तब पप्पू, बड़े खां, सद्दाम, सईद, मुनिया ने उसके पुत्र की हत्या करने की जानकारी देकर घर से न भागने पर इबरार की भी हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने इबरार की ओर से पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिवार वालों को सौंप दिया। शनिवार की शाम को सुहेल का शव घर पहुंचने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

0000
मृतक किशोर के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर नामजद दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में अभी हत्या की असल वजह पता नहीं चल सकी है। घटना का मुख्य आरोपी सलमान है। जो फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपियों ने सुहेल की हत्या क्यो की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश यादव, प्रभारी कोतवाल

जिगरी दोस्त थे सलमान और सुहेल
क्रासर...
मोबाइल बंद होने, सलमान के गायब होने पर गहराया था शक
अमर उजाला ब्यूरो 
पूरनपुर। सलमान और सहुेल तो जिगरी  दोस्त थे। कुछ  दिन पहले सलमान के दिल्ली चले जाने पर सुहेल खूब रोया था। सुहेल, सलमान की दोस्ती आज भी लोगों में चर्चा का विषय बनी रही, लेकिन इतनी मित्रता के बाद आखिर फिर सुहेल की हत्या क्यों हुई? लोगों को सोचने को मजबूर कर रहा था। जिस तरह सुहेल की हत्या कर शव काउंटर में कपड़ों के बीच जिस तरह छिपाया गया था उससे ऐसा लग रहा था कि घटना को अंजाम देने वाले चार से अधिक लोग रहे होंगे। 

शुक्रवार की सुबह सुहेल और सलमान एक साथ सलमान की दुकान पर देखे गए थे। शाम को सुहेल के घर न पहुंचने पर उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। सुहेल के परिवार वाले सलमान के घर भी गए तब सलमान की मां ने सलमान के भी अपरान्ह तीन बजे से गायब होने की जानकारी सुहेल के परिवार वालों को दी। सुहेल को तलाशने को उसके मोबाइल पर कॉल की गई। कई बार कॉल पर उसका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद मोबाइल का स्वीच ऑफ हो गया। सुहेल की गुमशुदगी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सुहेल के परिवार वालों के साथ सलमान के घर पहुंची पुलिस को सलमान के परिवार वालों की बातों पर कुछ शक हुआ। इस पर सलमान की दुकान में सुहेल को तलाशा गया। सुहेल का शव दुकान के काउंटर में कपड़ों से छिपा मिला था। उसके हाथ, पांव मोड़कर शव को काउंटर में छिपाया गया था। ऐसे में हत्यारों के चार से अधिक होने का शक मोहल्ले के लोग व्यक्त कर रहे थे। मोहल्ला में जगह-जगह एकत्र लोग सुहेल और सलमान की मित्रता और स्वभाव की चर्चा कर रहे थे। आखिर सुहेल की हत्या क्यों हुई का विषय लोगों की चर्चा का मुख्य विंदु बना हुआ था। पुलिस भी दूसरे दिन हत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed