फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Killed before Provost and Head Dewan

पहले भी मारे जा चुके हैं कोतवाल और हेड दीवान

Thu, 25 Feb 2016 11:33 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 25 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Killed before Provost and Head Dewan
एचसीपी की हत्या के अलावा आतंकवाद के दौर में पूरनपुर कोतवाली में तैनात कोतवाल जितेंद्र यादव की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। करीब आठ साल पहले कोतवाली के मालखाने के चार्ज को लेकर हुए विवाद में हेड दीवान हरपाल सिंह की दूसरे हेड दीवान देशराज सिंह ने कोतवाली के अंदर आवास में रात को धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी। आरोपी हेड दीवान को जेल भेजा गया, जिसकी बाद में बीमारी से जेल में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सर्किल सहित पूरा जिला वर्ष 1990-91 में आतंकवाद से जूझ रहा था। अपहरण और फिरौती की घटनाएं आम थीं। आतंकवादियों ने जंगल में कटुरुआ बीनने गए 29 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई थी। पूरनपुर कोतवाली में तैनात कोतवाल जितेंद्र सिंह यादव आतंकवादियों के होने की सूचना पर 1992 में तराई क्षेत्र के मूसाझार इलाके में पहुंचे थे। इसी बीच आतंकवादियों ने कोतवाल जितेंद्र सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा अब से करीब आठ साल पहले कोतवाली में तैनात हेड दीवान देशराज सिंह का स्थानांतरण दूसरे थाने में हो गया था। कोतवाली में हेड दीवान हरपाल सिंह की तैनाती की गई थी। दोनों हेड दीवान कोतवाली के एक ही आवास में रहते थे। चार्ज को लेकर हेड दीवान देशराज सिंह ने हेड दीवान हरपाल सिंह की रात को आवास मेें सोते समय धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर हेड दीवान देशराज सिंह का कोर्ट के लिए चालान किया। जेल में देशराज सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को एचसीपी सुभाष की हत्या पर उक्त दोनों घटनाएं लोगों की चर्चा में शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चित रही हजारा थाने मेें जिपंस की हत्या
पूरनपुर। जिला पंचायत सदस्य बलजीत सिंह मान और उनके साथी ददिराम की हजारा थाने में सात जनवरी 2007 को उस समय रात को करीब 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब जिला पंचायत सदस्य साथी ददिराम के साथ थाने पर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे। पीछे से पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों को थाने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के समय थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने थाने से भाग कर अपनी जान बचाई थी। घटना में एसओ को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed