{"_id":"59297ecf4f1c1b6011537c97","slug":"kid-s-death-by-crushing-truck-by-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत
पीलीभीत
Updated Sat, 27 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूूरेेा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आसाम चौराहा से वापस घर जाते वक्त ट्रासंपोर्टनगर के पास हुआ हादसा
चालक ट्रक छोड़कर फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
आसाम चौराहा से प्रसाद लेकर घर लौट रहे साइकिल सवार किशोर देव कुमार (15) को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी कॉलोनी के निवासी भूमेंद्र कुमार की किराना की दुकान है। शनिवार सुबह उनका 15 वर्षीय पुत्र देव कुमार प्रसाद लेने के लिए साइकिल से आसाम चौराहा गया था। प्रसाद लेकर घर वापस आते वक्त असम हाइवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने किशोर को कुचल दिया। हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे आकर देव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक पकड़े जाने के डर से ट्रक छोड़ कर भाग निकला। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिनाख्त कर परिवार वालों को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि ट्रक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
जन्मदिन के दिन अलविदा कह गया देव
पीलीभीत। किराना व्यापारी भूमेंद्र कुमार का बेटा देव कुमार हाईस्कूल का छात्र था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके एक छोटी बहन दिव्यांशी (10) और अंश (5) हैं। मृतक देव कुमार का शनिवार को जन्मदिन होने पर परिवार में खुशनुमा माहौल था। सुबह से ही परिवार का एक-एक सदस्य जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी में लगा रहा। अपने जन्मदिन पर खाने पीने का सामान और प्रसाद लेने के लिए वह साइकिल से आसाम चौराहा आया था। उसके लौटने का परिवार वाले इंतजार कर रहे थे कि उसकी हादसे में मरने की खबर घर पहुंची। जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जन्मदिन को लेकर खुशनुमा माहौल एक पल में मातम में तब्दील हो गया। जिसने सुना वह पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच गया। जन्मदिन के दिन ही हादसे में उसकी मौत का सुनकर हर कोई गमगीन दिखाई दिया।
विज्ञापन