फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   khad se bhara truck pakada

खाद से भरा ट्रक पकड़कर पुलिस को सौंपा

Thu, 29 Jan 2015 12:16 AM IST
पूरनपुर/पीलीभ्ाीत
पूरनपुर/पीलीभ्ाीत Updated Thu, 29 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
khad se bhara truck pakada
कृभको सेवा केंद्र से ट्रक में भरकर ले जाई जा रही खाद को एडीसीओ ने पकड़
विज्ञापन
लिया। खाद भरे ट्रक को माधोटांडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
नगर के कृभको सेवा केंद्र से ट्रक में भरकर माधोटांडा की ओर ले जाई जा रही खाद को पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर अपर जिला सहकारिता अधिकारी हरेंद्र सिंह पांगती ने बुधवार को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि कृभको के जिला प्रतिनिधि मुकेश अमिटा ने खाद भरे ट्रक की जानकारी दी थी। एडीसीओ ने बताया कि चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। ट्रक में कृभको यूरिया के डेढ़ सौ कट्टे भरे गए थे। खाद भरे ट्रक को माधोटांडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में ट्रक में खाद कृभको केंद्र पूरनपुर से भरकर लाया जाना पाया गया है।
मामले की रिपोर्ट उच्च अफसरों को भेजी जा रही है। उधर, पकड़े गए खाद भरे ट्रक को कुछ खाद माफिया छुड़वाने के प्रयास में देर शाम तक जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed