फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kendra prabhari ko banaya bandhak

किसानों ने केंद्र प्रभारी को बनाया बंधक, हंगामा

Sun, 01 Feb 2015 11:33 PM IST
पीलीभीत/माधोटांडा
पीलीभीत/माधोटांडा Updated Sun, 01 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानोें ने जमकर हंगामा काटा। कांटा खोलकर भागने का प्रयास कर रहे क्रय केंद्र प्रभारी को किसानों ने बंधक बना लिया और खरी-खोटी सुनाई। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने क्रय केंद्र प्रभारी को बंधन मुक्त कराया। एसडीएम ने समिति सचिव और एससीडीआई को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वीरखेड़ा गन्ना क्रय केंद्र पर पिछले कुछ दिन से किसान घटतौली की आशंका व्यक्त कर रहे थे। रविवार को किसान महेंद्र सिंह का साढ़े तीन क्विंटल गन्ना कम होने और डेढ़ क्विंटल गन्ना काटने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा शुरू करने लगे।
विज्ञापन


 किसानों ने बताया कि हंगामे के दौरान क्रय केंद्र प्रभारी ने कांटा खोल लिया और क्रय केंद्र से भागने लगा। इस पर किसानों ने केंद्र प्रभारी को बंधक बनाकर इसकी सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने केंद्र प्रभारी को बंधन मुक्त कराया। पुलिस केंद्र प्रभारी को थाने ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम संजय कुमार ने सहकारी गन्ना समिति सचिव और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि जांच में घटतौली पाई गई तब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed