फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kanjakedha two sides Fiercely beating , stoning

कंजाखेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव

Sun, 09 Aug 2015 11:28 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sun, 09 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

गांव कंजाखेड़ा में रंजिशन अकबर और कासिम पक्ष में रविवार को फिर जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। तनाव को लेकर गांव में पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन

गांव कंजाखेड़ा में रंजिशन दो पक्षों में शनिवार को मारपीट हुई थी। पुलिस ने मामले में एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया था। रविवार को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते उनमें जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर शक्ति सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और किसी तरह से दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसआई जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि पुलिस ने एक पक्ष के अकबर खां, मौसम खां, अलीशेर और दूसरे पक्ष के कासिम, जहीरुल, जब्बार को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिशन मारपीट हुई है। दोनों पक्ष प्रतिबंधित पशुओं का व्यापार करते हैं। पहले कभी एक-दूसरे पर मुखबिरी के शक में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। उधर, दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में एक दरोगा, दो कांस्टेबल को तैनात किया गया है। मारपीट की अन्य घटना में इसी गांव छोटे, उनके भतीजे लल्लू, हीरा, भवानी की बीच-बचाव पर पिटाई कर दी गई। पुलिस ने छोटे की ओर से बौना, कल्लू, डंपी, जयमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed