फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Journalist beating probe

एएसपी ने शुरू की पत्रकार पिटाई मामले की जांच

Mon, 15 Jun 2015 11:52 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Mon, 15 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
कसबा शेरपुर निवासी एक चैनल के पत्रकार हसन हैदर की पिटाई प्रकरण की जांच एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर की। एएसपी की मानें तो जांच में गले में रस्सी बांधकर बाइक से खीचें जाने व लूटपाट करने की बात की पुष्टि नहीं हुई है। बंधक बनाने व पिटाई करने की पुष्टि होने पर एनसीआर में इसकी धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


शेरपुर कलां निवासी वसीम हैदर ने बताया कि उसका बड़ा भाई हसन एक चैनल का पत्रकार है। शनिवार की शाम गांव बिलहरी में दो सगे भाइयों के बीच चल रहे जमीन विवाद में किसी ने फोन कर उसके भाई को गांव बिलहरी बुलाया था। आरोप है कि जब उसका भाई वहां पहुंचा तो उसके साथ गांव के ही सुधीर आदि ने मारपीट की।
विज्ञापन


 उसे बांधकर बाइकों से खींचा। हमलावरों ने उसके पास से 27 हजार की नगदी लूट ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। उसने कोतवाली पुलिस पर आरोपियों को बचाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पत्रकार की पिटाई की जानकारी होने पर वह रविवार की सायं ही गांव पहुंचकर मामले की जांच की थी। पीड़ित व उसके परिवार से भी मिले थे। गांव के अन्य कई लोगों से भी घटना की जानकारी की। जांच में रस्सी से बांधकर बाइक से खींचे जाने व लूटपाट करने की बात की पुष्टि नहीं हुई है।

 जबरन घेर कर रखने व पिटाई करने की पुष्टि होने पर दर्ज एनसीआर में इसकी धारा बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि घायल हसन हैदर पत्रकार है या नहीं इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सुधीर और उसके रिश्तेदार प्यारेलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वर्जन...
गांव बिलहरी निवासी गोकरन प्रसाद के पुत्र केशव और आनंद में बंटवारे को लेकर विवाद है। गोकरन प्रसाद केशव को पूरी भूमि देना चाहते हैं। केशव के घर हसन हैदर का आना जाना है। उसी ने फोन कर उसे बुलाया था। उनसे मिलने के बाद हैदर आनंद के घर गए थे व फोटो लेने लगे थे। महिलाओं ने विरोध कर उसे दौड़ाया था।

- राजेश्वर सिंह, सीओ पूरनपुर
000
घायल पत्रकार समेत चार के खिलाफ एनसीआर दर्ज
पत्रकार हसन हैदर की पिटाई प्रकरण में पुलिस ने दूसरे पक्ष की एक महिला ऊषा देवी की ओर से पत्रकार हसन हैदर, केशवराम, गौरव और उमेश के खिलाफ तीसरे दिन एनसीआर दर्ज कर ली है। महिला का आरोप है उसके ससुर की गांव में जमीन है। उसके जेठ ने ससुर से अपने नाम अधिकार पत्र करा रखी है। इसी बात को लेकर उसके जेठ से विवाद चल रहा है। हसन हैदर अपने को टीवी चैनल का रिपोर्टर बताता है। उसका जेठ के घर आना जाना है। वह गांव की लड़कियों पर भी गलत नजर रखता है। आरोप है कि 13 जून को पति घर पर नहीं थे। शाम को पति की गैर मौजूदगी में हसन हैदर उसके दरवाजे पर आए और मूवी बनाने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगे। इस पर पुत्रियों के साथ उन्होंने उसे दौड़ा लिया। जिस पर गिरता-पड़ता हसन वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed