फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Including three cases of culpable homicide on husband

पति समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में बिलसंडा पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत तीन के पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलसंडा क्षेत्र के रामपुर वसंत गांव में मंगलवार शाम अरविंद की पत्नी प्रीति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। दूसरे दिन ग्रामीणों की सूचना पर शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम मनोरथपुर सेसोबरी से पिता कृष्णपाल सिंह बेटी की ससुराल पहुंचे थे। उनका आरोप है कि 50 हजार रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर प्रीति की जहर देकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रीति के पति अरविंद और दो देवरों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। हालांकि ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप गलत बताया। उनका कहना था कि मंगलवार को घरेलू कलह को लेकर ससुराल में प्रीति का मामूली विवाद हो गया था। इससे आहत होकर प्रीति ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी। एसओ बिलसंडा विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रीति के पिता की तहरीर पर पति अरविंद समेत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आसपास के ग्रामीणों से भी संपर्क कर जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed