{"_id":"1cdd60f58f182d5b39447c49cfc41979","slug":"including-the-holding-stolen-bike-the-young-man-left-the-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक सहित पकड़े युवक को पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक सहित पकड़े युवक को पुलिस ने छोड़ा
Purnpur
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने हाथ आए शातिर बाइक चोर को थाने से कुछ देर बाद छोड़ दिया। आरोपी से चोरी की बाइक भी बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि जिसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। वह चोर नहीं है। अच्छा गुडवर्क हो, इसको लेकर पुलिस मंथन कर बाइक चोर गिरोह का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। खास बात यह है कि पकड़े गए आरोपी चोर को सेहरामऊ उत्तरी पुलिस पहले भी चोरी की बाइक सहित पकड़कर थाने से ही छोड़ चुकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को जोगराजपुर बाजार में पुलिस ने सूचना पर चोरी की एक बाइक सहित गांव केसरपुरकलां के एक युवक को दबोच लिया। चोरी की बाइक सहित पकड़े गए युवक को पुलिस थाने लाई। बताते हैं कि एक प्रधान की मध्यस्थता पर चोरी की बाइक सहित पकड़े गए युवक को कुछ देर बाद पुलिस ने थाने से छोड़ दिया। बताते हैं कि इसी युवक को पुलिस ने करीब छह माह पहले भी चोरी की बाइक सहित पकड़ा था। तब भी युवक को थाने से यह कहते हुए छोड़ दिया गया था कि आरोपी बाइक चोर नहीं है। बाद में गांव गहलुइया के एक युवक को बाइक चोरी में चालान किया गया था। चोरी की बाइक सहित दूसरी बार पकड़े गए युवक को थाने से छोड़ना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात तो यह है कि पुलिस एक युवक को पकड़कर छोड़ना तो स्वीकार रही है, लेकिन युवक के पिता का जो नाम बता रही है। उस नाम का कोई व्यक्ति गांव में नहीं रहता है।
विज्ञापन
चोरी की बाइक मिली है, लेकिन जिस युवक से बाइक मिली है वह बाइक चोर नहीं है। युवक बाइक मांगकर लाया था। मामले में मंथन चल रहा है। ताकि कुछ और चोरी की बाइक बरामद कर बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया जा सके। युवक पहले कभी बाइक चोरी मेें नहीं पकड़ा गया था।
विज्ञापन
सीपी शुक्ला, एसओ सेहरामऊ
सीओ को भी नहीं दी सही जानकारी
सेहरामऊ पुलिस ने बाइक के स्पेयर पार्टस सहित एक युवक को पकड़ने की जानकारी दी थी। बताया कि इससे चोरी की बाइकें बरामद होना संभव नहीं है। सेहरामऊ एसओ ने बाइक चोर गिरोह के खुलासा को दो-तीन दिन का समय लिया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
राजेश्वर सिंह, सीओ पूरनपुर