फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the woods in the woods, thugs beat the passers-by

दिनदहाड़े जंगल में बदमाशों ने राहगीरों की पिटाई कर लूटा

Thu, 29 Jun 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 29 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
 दियूरिया जंगल में टूटा पुल के समीप घात लगाए सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने गांव दिलावरपुर निवासी राजेंद्र, सुरेश और रामपाल की पिटाई कर साढ़े चार हजार रुपये की नगदी और तीन साइकिलें लूट ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दिनदहाड़े हुई घटना से राहगीर दहशत में है। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। गांव दिलावरपुर निवासी राजेंद्र, सुरेश, रामपाल ने बताया कि उन लोगों ने घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव लोहन्ना सोहन्ना क्षेत्र में धान रोपाई का ठेका लिया था। बृहस्पतिवार को फार्मर से हिसाब कर साढ़े चार हजार रुपये की नगदी लेकर साइकिलों से घर को लौट रहे थे। दियूरिया जंगल में टूटा पुल के समीप पहुंचने पर पहले से घात लगाए बैठे सशस्त्र चार नकाबपोश बदमाशों ने डंडा दिखाकर रोक लिया। साइकिलें रुकते ही बदमाशों ने तीनों की पिटाई की और साढ़े चार हजार रुपये नगदी और साइकिलें लूट ली। पीड़ितों ने घटना की शिकायत पुलिस से की। चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र की नहीं दियोरिया कोतवाली क्षेत्र की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed