फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In-laws in marital condition of dowry death

ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 18 Jun 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 18 Jun 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
In-laws in marital condition of dowry death
ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
 शादी के तीन साल बाद विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के कल्यानपुर चक्रतीर्थ गांव निवासी खेमकरन ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रेखारानी (25) की शादी तीन साल पहले मोहल्ला मिसरनटोला निवासी झम्मनलाल से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालियों ने कम दहेज लाने की बात पर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद से लगातार दो लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। जिसको देने में असथर्मता जताने पर विवाहिता से मारपीट करने लगे। रविवार सुबह ससुरालियों ने मायके फोन पर विवाहिता की तबीयत खराब होने की सूचना दी। इस पर पिता व अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि ससुराल वाले मौके पर नहीं थे और रेखा का शव जमीन पर पड़ा था। शव के कान व नाक से खून निकल रहा था और सिर में चोट के निशान मिले। जिसको देख परिवारीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल, एसएचओ रविंद्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के पिता ने पति समेत चार के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पिता खेमकरन ने बताया कि इससे पहले 28 मई को भी विवाहिता के साथ मारपीट की गई थी। जिसकी जानकारी मिलने पर दोनों परिवारों ने मिल बैठकर सुलह की, लेकिन रेखा को लगातार प्रताड़ित कर दो लाख रुपये की मांग पूरी करने का दबाव बनाया जाता रहा। इसी में उसकी हत्या कर दी गई।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed