फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In Beni Ch Two holding organically

बेनी चौधरी में हुए  बवाल में दो पकड़े

Sat, 25 Jun 2016 10:51 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
 खेत से जानवर निकालने की बात पर एक दिन पूर्व हुए बवाल के मामले में दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर ग्यारह लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें दोनों ओर से एक-एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला बेनी चौधरी में शुक्रवार को फीलखाना निवासी रफीक अहमद और हासिम पक्ष के लोगों में पुराने विवाद के चलते खेत से जानवर निकालने पर संघर्ष हो गया था। दोनों ओर से एकत्र लोगों ने लाठी डंडे, लोहे की रॉड से सरे राह मारपीट की, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों के ग्यारह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और बलवा करने की धाराओं में केस दर्ज किया था, जिसके बाद शनिवार को दो लोगों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने रफीक और हसीब को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि छह अभियुक्तों के उपचाराधीन होने के कारण धरपकड़ नहीं की जा सकी है। शहर कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को चालान कर दिया गया है। बाकी बचे आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed