फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If the rape fails, then the girl gets poisoned poison

रेप में असफल हुए तो युवती को पिलाया जहर

Sun, 18 Jun 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 18 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
घर पर अकेली युवती को गांव के तीन युवकों ने बुरी नियत से दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुराचार का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर जब आरोपी रेप में सफल नहीं हुए तो साथ लाए जहरीला पदार्थ पिला दिया और भाग गए। परिवारीजनों ने युवती को बेहोश हालत में आंगन में पड़ा देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी सूचना मिलने पर देर रात पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर युवती के बयान दर्ज किए। पिता से मिली तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुनगढ़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार दोपहर वह काम से बाहर गए थे। घर पर उनकी 18 वर्षीय पुत्री अकेली थी और जानवरों को चारा डाल रही थी। शाम करीब चार बजे गांव के ही अजय कुमार, पप्पू और शिवकुमार मकान में घुस आए और युवती को दबोच अश्लील हरकतें करने लगे। इसके बाद कमरे में खींचकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर आरोपी शिवकुमार और पप्पू ने युवती के हाथ पकड़ लिए और तीसरे आरोपी अजय ने शीशी में साथ लाया गया जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिससे युवती मौके पर ही बेहोश हो गई। कुछ देर बाद घर पहुंचे युवती के भाई ने उसको बेहोश पड़ा देखा तो आननफानन में उसको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां होश आने पर युवती ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। देर रात पुलिस को तहरीर देकर पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला दुष्कर्म के प्रयास के बाद जहर पिलाने का होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसएचओ गोपीचंद यादव, कस्बा इंचार्ज कनकलता भार्गव, आसाम चौकी प्रभारी मनीराम सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और युवती से बातचीत कर जानकारी जुटाई। पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी अजय और पप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed