फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If not broken marriage dowry , the police complaint

दहेज नहीं मिला तो तोड़ दी शादी, पुलिस में दी तहरीर

Sun, 15 Nov 2015 10:12 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Sun, 15 Nov 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने से क्षुब्ध लड़के वालों ने 18 नवंबर को होने वाली शादी तोड़ दी है। मामले की तहरीर पुलिस में दी गई है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगीपुर अखौला निवासी शेरपाल बाल्मीकि ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह जिला बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव समरेर निवासी ओमप्रकाश से तय किया था। तेरह अक्तूबर को सगाई भी चढ़ गई थी, जिसमें उसने अपनी सामथ्र्य के अनुसार काफी सामान दिया था। शादी की तिथि 18 नवंबर तय थी। कन्या पक्ष ने विवाह के सिलसिले में सारी तैयारियां पूरी कर लीं और रिश्तेदारी में निमंत्रण पत्र भी बंटवा दिए।

इस बीच वर पक्ष कन्या पक्ष से दहेज में अपाचे बाइक, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, आलमारी, सोफा और डबल बेड की मांग करने लगा। कन्या पक्ष ने अपनी खराब स्थिति का हवाला देते हुए इतना दहेज देने में असमर्थता जता दी। इससे नाराज वर पक्ष ने शादी तोड़ दी। शेरपाल ने रविवार को कोतवाली में ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली के दिवस अधिकारी रामनाथ यादव ने बताया कि दूसरे पक्ष को बुलवाकर पहले मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed