{"_id":"aa22be607ebba3e9ba5d170a66ade7f6","slug":"i-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया फर्जी कक्ष निरीक्षक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़ा गया फर्जी कक्ष निरीक्षक
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माला कालोनी स्थित संजय गांधी मैमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र के कुछ कक्ष निरीक्षकों ने शनिवार को डीएम से आंतरिक सचल दल में शामिल कुछ शिक्षकों द्वारा नकल कराए जाने की लिखित शिकायत की थी। उनके निर्देश पर डीआईओएस ने मामले की जांच सचल दल प्रभारी श्यामा कुमार को दे दी। सचल दल प्रभारी ने सोमवार को परीक्षा केंद्र पर छापा मारकर फर्जी कक्ष निरीक्षक को पकड़ लिया। वह फर्जी आई कार्ड लगाकर परीक्षा कक्ष में ड्यूटी कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रमोद कुमार बताया। सचलदल प्रभारी ने बताया कि प्रमोद कुमार विद्यालय का शिक्षक भी नहीं है। पूछने पर केंद्र व्यवस्थापक कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। निरीक्षण के बाद सचल दल प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को दी। डीआईओएस जेके सिंह ने बताया कि एक कक्ष निरीक्षक बगैर काउंटर साइन के आईकार्ड पर ड्यूटी करते पाया गया। आंतरिक सचल दल में शामिल व्रजेन मंडल की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई। इससे दोनों को परीक्षा ड्यूटी से तत्काल हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक देवेेंद्र वाइन को हटाने के साथ उन्हें डिबार करने की संस्तुति बोर्ड से की गई है। उनके स्थान पर जहानाबाद इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक सतीश गंगवार को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। जबकि पशु चिकित्साधिकारी को बतौर स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
विज्ञापन