{"_id":"5965091d4f1c1b55378b4570","slug":"husband-gets-hostage-to-meet-the-married-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहित दोस्त से मिलने पहुंचे फौजी को पति ने बंधक बनाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहित दोस्त से मिलने पहुंचे फौजी को पति ने बंधक बनाया
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहित दोस्त से मिलने पहुंचे फौजी को उसके पति ने बंधक बना लिया। युवक का आरोप है कि फौजी और उसकी पत्नी के बीच प्रेम संबंध है। जिस कारण फौजी छिपकर मिलने उसके घर पहुंचा था। युवक ने मौके पर ही सौ नंबर को सूचना दे दी। यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में बंद फौजी को बाहर निकालकर थाने ले गई। मामला निपटाने के लिए कोतवाली परिसर में दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक फौज की ट्रेनिंग पूरी करके कुछ दिन पहले ही लौटा है। गांव की एक विवाहिता महिला से मिलने वह सोमवार रात को पहुंच गया। महिला के पति का कहना है कि वह सो रहा था, आहट पर वह उठा तो उसने फौजी को वहां देखकर पकड़ लिया और कमरे में बंद कर दिया। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक थाने में दोनों पक्षों की भीड़ जमा रही। दोनों पक्ष सुलह की कोशिश में लगे रहे। कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्ष सुलह की कोशिश कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।