{"_id":"582860494f1c1bf47eb3c658","slug":"ht-line-broken-wire-cane-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन के टूटे तार से गन्ने में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटी लाइन के टूटे तार से गन्ने में लगी आग
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली हाईटेंशन की लाइन का तार टूट कर खेत में गिर जाने से तीन किसानों का आठ एकड़ गन्ना जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से आसपास के किसानों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
घटना रविवार अपराह्न करीब चार बजे की है। शेरपुर विद्युत उपकेंद्र से मुझा की ओर गई बिजली हाईटेेंशन लाइन का तार पूरनपुर-भगवंतापुर रोड के समीप गन्ना के खेतों में टूट कर गिर गया। जिससे गन्ने में आग लग गई। इस हादसे में हरजिंदर सिंह का ढाई एकड़, पाल सिंह का दो एकड़, गांव मोहम्मदपुर निवासी राममूर्ति पांडेय का करीब दो एकड़ गन्ना जलकर राख हो गया। आग से आसपास के किसानों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर फायरब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता, इससे पहले ही हजारों रुपये कीमत का गन्ना जल कर नष्ट हो चुका था।