{"_id":"595b9c084f1c1bdd098b46d4","slug":"homeguard-tampered-with-step-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड ने सौतेली पुत्री से की छेड़छाड़, पत्नी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड ने सौतेली पुत्री से की छेड़छाड़, पत्नी को पीटा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड ने सौतेली पुत्री के साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी अपनी बड़ी बहन के घर चली गई। सौतेली पुत्री को दोबारा बुलाने का होमगार्ड ने पत्नी पर दबाव बनाया। विरोध पर पत्नी की पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसने पति के मरने के बाद एक होमगार्ड हीरालाल से दूसरा विवाह कर लिया। पहले पति से उसको दो बेटी है। आरोप है कि पति हीरालाल ने दो जुलाई को सौतेली पुत्री से छेड़छाड़ की। जिससे आहत होकर किशोरी कुछ दिन पहले अपनी बड़ी बहन के घर चली गई। इसके बाद से आरोपी सौतेली पुत्री को वापस बुलाने की जिद करने लगा। ऐसा करने से इनकार करने पर आरोपी होमगार्ड हीरालाल ने पत्नी की पिटाई कर दी। यही नहीं घर में रखे 25 हजार रुपये लेकर कहीं चला गया। कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी होमगार्ड के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन