{"_id":"56f544ec4f1c1b5970f14d86","slug":"holly-tried-to-play-with-the-blood-of-the-nephews-of-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने की भतीजों के खून से होली खेलने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा ने की भतीजों के खून से होली खेलने की कोशिश
ब्यूरो गजरौला।
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : अमर उजाला
जमीन के विवाद में किया जानेलवा हमला
बच्चों को बचाने आई मां भी घायल
जमीन के विवाद में चाचा ने भतीजों के खून से होली खेलने का प्रयास किया। हमले से बच्चों को बचाने आई मां भी बांका लगने से घायल हो गई। सभी को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र की रिछौला चौकी के तहत पड़ने वाले गांव सिरसा सरदाह में धनपत का अपने भाई होरीलाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों परिवारों में इसको लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर होरीलाल ने बांका लेकर धनपत के 15 वर्षीय पुत्र रामगोपाल, 12 वर्षीय संजय और नौ वर्षीय लक्ष्मी पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार के हमले पर बच्चे चीखने चिल्लाने लगे इस पर शोर सुनकर बच्चों की मां नेमवती उन्हें बचाने पहुंची। आरोप है हीरालाल ने उन्हेें भी बांका प्रहार कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां सभी को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि घटना की तहरीर पर हीरालाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।