{"_id":"57ac7de54f1c1bb461ee6626","slug":"history-the-village-head-beaten-cash-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने ग्राम प्रधान को पीटा, नगदी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर ने ग्राम प्रधान को पीटा, नगदी छीनी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंाच हजार रुपये न देने पर एक हिस्ट्रीशीटर ने ग्राम प्रधान की पिटाई लगा दी। उसके परिवारीजनों को भी धमकाया गया। इस दौरान बीस हजार रुपये की नगदी भी छीन लेने का आरोप है। गजरौला पुलिस को तहरीर देने के बाद ग्राम प्रधान संग आए ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने निर्देश दिए है।
गजरौला क्षेत्र के गांव ढेरम मड़रिया के निवासी ग्राम प्रधान छेदालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर जो कि वर्तमान समय में पीलीभीत में काशीराम आवास में रहता है। पिछले कई दिनों से पांच हजार की रंगदारी मांग रहा था। नौ अगस्त को सरकारी कार्य से मरौरी विकास खंड गया था। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने यहां प्रधान से 20 हजार रूपये की नगदी छीन ली। शिकायत करने पर घर वालों का कत्ल करने की धमकी देकर भाग गया। इसके बाद गुरूवार सुबह रास्ते में घेरकर मारपीट की गई। गजरौला पुलिस को तहरीर देने के बाद पीड़ित ने एसपी से मुलाकात कर हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई की मांग की । एसपी ने जांच कराकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।