{"_id":"26153166377c3a2f334af37c30eb7e29","slug":"high-alert-for-terrorist-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी खतरे की आशंका से नेपाल सीमा पर अलर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी खतरे की आशंका से नेपाल सीमा पर अलर्ट
पीलीभीत।
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुफिया एजेंसी ने गणतंत्र दिवस पर नेपाल से सटे जिलों में पाकिस्तान के कई प्रशिक्षित आतंकवादियों को नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की आशंका जताई है। आईबी की इस रिपोर्ट के बाद शासन ने नेपाल से सटे कई जिलों में सतर्कता बढ़ाने के आदेश दिए हैं। घुसपैठ की आशंका को लेकर सीमा पर तैनात एसएसबी अलर्ट हो गई। जिले की पुलिस पर इसका असर नहीं दिखाई दिया। अभी तक न तो होटल, ढाबों की चेकिंग कराई गई और न ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व प्रमुख चौराहों की निगरानी की जा रही है।
सीन: एक
समय शाम 5.17 बजे
अमर उजाला की टीम जब रेलवे स्टेशन पहुंची तो प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर स्थित आरपीएफ बूथ खाली पड़ा था। जीआरपी के जवानों की कोई चहलकदमी नहीं थी।
केस: दो
समय: 5.32 बजे
छतरी चौराहा स्थित पुलिस चौकी शहर की प्रमुख पुलिस चौकी है। यहां पर चौकी के दरवाजे तो खुले थे, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
एसएसबी 26 वीं बटालियन के सेनानायक जेपी राना ने बताया कि उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों को आने-जाने वाले हरेक व्यक्ति की तलाशी लेने और पते की तस्दीक करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जवानों की लगातार पेट्रोलिंग कराई जा रही है।
सभी थाना प्रभारियों विशेष कर नेपाल सीमा से जुड़े माधोटांडा और हजारा को बार्डर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं। संदिग्धों पर खास नजर रखी जा रही है। शीघ्र ही होटलों, ढाबों आदि की रेंडम चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
सोनिया सिंह, एसपी