फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Head of Kareli husband orders FIR

करेली के प्रधान पति पर एफआईआर के आदेश

Mon, 27 Feb 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 27 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा आवास आवंटन में धांधलेबाजी सामने आई है। करेली गांव के प्रधानपति पर लगे आरोप जांच में सही पाए जाने पर डीएम ने एफआईआर के आदेश दिए हैं। गरीबों को मिलने वाले इंदिरा आवासों में गड़बड़ी की शिकायतें आए दिन मिलती हैं। पात्र होने के बाद भी गरीब आवास पाने को भटक रहे हैं जबकि धनबल के चलते अपात्रों का आवास आवंटित किए जा रहे हैं। आवास आवंटन में धन उगाही का मामला सामने आया है। बिलसंडा ब्लाक की ग्राम पंचायत करेली के ग्रामीणों ने प्रधानपति बेटाराम तिवारी पर आरोप लगाया था कि इंदिरा आवास के लाभार्थियों से बैंक से किश्त निकलवाने के बाद 10-10 हजार रुपये वसूले थे। इस शिकायत पर डीएम ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार को जांच सौंपी थी। इस जांच में प्रधानपति पर लगे आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारी की रिपोर्ट को डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने कार्रवाई की संस्तुति सहित डीएम मासूम अली सरवर के समक्ष प्रस्तुत की। इस पर डीएम ने प्रधानपति बेटाराम तिवारी के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने बताया डीएम के आदेश पर एफआईआर की तैयारी कराई जा रही है। मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed