{"_id":"e9fff3aedc704e3ac9519266e5ec1d27","slug":"half-million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने डेढ़ लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने डेढ़ लाख का माल उड़ाया
पीलीभीत।
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला श्रीरामनगर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी ढाकनलाल के घर
विज्ञापन
की दीवार कूदकर चोर एक लाख पांच हजार की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख के गहने
चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है।
मोहल्ला श्रीरामनगर कॉलोनी निवासी ढाकनलाल ने बताया कि वह रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग से ट्रैकमैन पद से 31 मार्च को सेवानिवृत हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक शाखा शुगर मिल से एक लाख पांच हजार रुपये निकाले थे। मंगलवार की रात चोर पीछे की दीवार कूदकर घर में घुस गए और कमरे में रखे तीन बक्से छत पर उठा ले गए।
वहीं पर बक्सों का कुंडा तोड़कर एक बक्से में रखी एक लाख पांच हजार की नगदी, एक जोड़ी पायल, दो मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह लोग सुबह कमरे में गए तो देखा कि कमरे से तीनों बक्से गायब थे। यह देख उनके होश उड़ गए। इसी बीच उनकी नजर पिछले खुले गेट पर पड़ी। आशंका होने पर जब वह छत पर गए तो वहीं तीनों बक्से पड़े थे।
बक्सों का सामान तो सुरक्षित था, लेकिन नगदी-जेवर गायब थे। चोरी होने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।