फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Guvanshiy animals Filled pick- fired

गौवंशीय पशुओं से भरी पिकअप पलटी

Tue, 26 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो  अमरिया।
ब्यूरो  अमरिया। Updated Tue, 26 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Guvanshiy animals Filled pick- fired
पिकअप पलट गई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
आरोपी भाग निकले, पुलिस ने कब्जे में लिया वाहन
 उत्तराखंड से गौवंशीय पशुओं को भरकर आ रही एक पिकअप कटमरा और पंडरा के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन पलटने के बाद उसमें सवार लोग भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन से सात गौवंशीय पशु बरामद किए हैं। 

मंगलवार को एक पिकअप पशुओं को भरकर अमरिया की ओर तेज रफ्तार आ रही थी। गांव कटमरा और पंडरा के बीच अनियंत्रित होकर पिकअप खाईं में जाकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन सवार तस्कर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पिकअप को घेर लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात प्रतिबंधित पशु बरामद कर पिकअप को कब्जे में लिया है। एसओ रेहान खां ने बताया कि बरामद पशुओं को देवीपुरा गौशाला भेज दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed