फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Guhnia intersection out of the river crocodile

गौहनिया चौराहे के नाले से निकला मगरमच्छ

Wed, 12 Aug 2015 11:49 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 12 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Guhnia intersection out of the river crocodile
शहर में अभी तक नदियों के किनारे मगरमच्छ निकलने की घटनाएं होती थीं लेकिन
विज्ञापन
बुधवार को सुबह पांच बजे गौहनिया चौराहे के पास माधोटांडा मार्ग पर नाले में मगरमच्छ देखे जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम ने पकड़ लिया। डीएफओ के निर्देश पर उसे माला नदी में छोड़ा गया है।
बुधवार को सुबह करीब पांच बजे लोग मार्निंग वॉक को माधोटांडा मार्ग पर निकले थे। गौहनिया चौराहे से आगे निरंजकुंज जाने वाले मोड़ से पहले नाले में हलचल होने पर लोग किसी पशु के गिरने की आशंका पर रुक गए। पास जाकर देखा तो उसमें मगरमच्छ पड़ा था जो बाहर आने का प्रयास कर रहा था। आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ होने की सूचना से हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।
इसकी सूचना कुछ लोगों ने सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक आदर्श कुमार को दी। उनके निर्देश पर डिप्टी रेंजर दीनानाथ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने लोगों के सहयोग से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में किया। मगरमच्छ देखने को लोग जमा हो गए। पकड़ा गया मगरमच्छ करीब छह फुट लंबा था। इसकी उम्र लगभग चार साल बताई जा रही है।
डिप्टी रेंजर दीनानाथ ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर पकड़े गए मगरमच्छ को माला रेंज में बहने वाली माला नदी में छोड़ा गया है। आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ निकलने की शहर में पूरे दिन चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed