फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   GRP picked up three suspects , interrogations

जीआरपी ने तीन संदिग्धों को उठाया, पूछताछ

Mon, 01 Jun 2015 11:11 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 01 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
GRP picked up three suspects , interrogations
पूर्णागिरि से दर्शन कर ट्रेन से लौट रहे तीर्थयात्रियों से छेड़छाड़ और
विज्ञापन
मारपीट के मामले में जीआरपी ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि, कोई सुराग न लगने पर तीनों को छोड़ दिया गया।
टनकपुर स्थित पूर्णागिरि से ट्रेन की ओर से वापस लौट रहे मझोला के कुछ तीर्थयात्रियों से 28 मई की रात कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने एक महिला समेत कई अन्य के साथ जमकर मारपीट की थी। मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जीआरपी से दस अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इधर, जीआरपी ने रविवार को न्यूरिया रेलवे स्टेशन पर घूम रहे तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ भी की गई। पीड़ित को बुलाकर संदिग्धों की शिनाख्त कराई गई, लेकिन पीड़ित ने संदिग्धों को घटना में शामिल न होने की बात कही। इस पर जीआरपी ने तीनों संदिग्धों को छोड़ दिया। एसओ जीआरपी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

जीआरपी ने बढ़ाया फोर्स
तीर्थयात्रियों के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट के घटना के बाद जीआरपी ने न्यूरिया रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया है। पहले यहां मात्र एक एसआई, एक हेड कांस्टेबिल और दो-चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। अब यहां दो एसआई, दो हेड कांस्टेबिल और आठ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed