{"_id":"593047ce4f1c1bfb6ebdbca4","slug":"gram-panchayat-officer-suspended-for-alleged-embezzlement","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गबन के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 01 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालयों के नाम पर जारी धनराशि खाते से निकालने के बाद भी उनका निर्माण नहीं कराया गया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार को निलंबित कर जांच डीपीओ को सौंपी है।
बरखेड़ा ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार पर आरोप है कि पूर्व तैनाती के गांव पैनिया हिम्मत एवं पचपेड़ा पुखरा में क्रमश: 160 व 176 शौचालय निर्माण को 19.20 व 21.12 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। ग्राम पंचायत अधिकारी ने पैनिया हिम्मत में 128 शौचालयों के लिए 15.43 लाख एवं पचपेड़ा पुरखा में 21.12 लाख रुपये निकाल लिया। मगर गांव में शौचालय नहीं बनवाए। इसके अलावा ग्राम पिपरिया मंडन से स्थानांतरण होने पर डीएम के आदेश के बाद भी चार्ज नहीं छोड़ा। इन शिकायतों की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए। इस पर डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।