शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, फिर धमकाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमजाल में फंसाकर युवती का एक साल तक यौन शोषण करने और पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाने का आरोप युवक पर लगा है। पीड़िता के शादी का दबाव बनाने पर उसको मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पीड़ित युवती ने सुनगढ़ी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी की निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी पंकज शर्मा का उसके घर आना-जाना था। इस बीच दोनों के बीच प्रेमप्रसंग हो गया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक साल में कई बार पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए। हर बार शादी की बात आने पर मामले को टालता रहा। पिछले दिनों पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर 22 अगस्त को वह अपनी पत्नी को लेकर घर आया और पहले से शादीशुदा होने की बात बताई। यही नहीं पीड़िता से मारपीट की और दोबारा दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।