फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   girl child death

मां, पत्नी, बेटी चाहिए, फिर कन्याभ्रूण हत्या क्यों

Sat, 24 Jan 2015 12:27 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 24 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
girl child death
गर्ल्स चाइल्ड डे पर कार्यशाला का आयोजन कर कन्या भ्रूण हत्या पर चर्चा की गई। डीएम ने सभी से जागरूक होकर इस अंकुश लगाने की अपील की साथ ही लिंग परीक्षण करने वाले नर्सिंग होम पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांधी सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ डीएम ओएन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। विनोबा सेवाश्रम एवं यूनिसेफ ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कन्या भ्रूण पर मार्मिक वीडियो एवं आंकड़े प्रदर्शित किए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने भ्रूण हत्या एवं लिंग परीक्षण के एक्ट की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित को और स्वाभिमानी मनाएं। उनमें इतनी क्षमता विकसित करें कि कठिन समय में वह धैर्य पूर्वक उसका सामना कर सकें। एएसपी एसके सिंह ने बालिका सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी। डीएम ने इस तरह की कार्यशालाएं ब्लाक स्तर पर करने भी निर्देश दिए साथ ही कन्या भ्रूण हत्या पर प्रचार प्रसार कराने की आवश्यकता बताई। कार्यशाला में डॉ. राजेश भट्ट, विनोबा आश्रम के मोहित सक्सेना, बविता सक्सेना, खुशबू अयाज, राकेश सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। संचालन अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एके सिंह, डॉ. नरेंद्र बत्रा, डॉ. जगदीश, लक्ष्मीकांत शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed