फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   gharavaale sote rahe, saamaan samet le gae chor

घरवाले सोते रहे, सामान समेट ले गए चोर 

Mon, 17 Apr 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 17 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
दीवार फांदकर मकान में घुसे चोर नकदी जेवर समेत हजारों का सामान समेट ले गए। खास बात रही कि पूरा परिवार घर की छत पर सोता रहा। सुबह जागने पर परिवार वालों को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। खुलासे का आश्वासन तो दिया, लेकिन तहरीर के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन

मोहल्ला भारतगंज के रहने वाले साबिर ने बताया कि रविवार को उनके एक रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह था। वहां से लौटने पर वह परिवार समेत घर की छत पर जाकर सो गए। देर रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोर आठ हजार रुपये नकद, सोने के कुंडल, अंगूठी, चांदी की पायल समेत 40 हजार रुपये कीमत का सामान ले गए। सोमवार सुबह आठ वर्षीय पोती ईरम जागने के बाद नीचे पहुंची तो सामान बिखरा देखकर शोर मचाया। इस पर परिवार वालों को घटना का पता लगा। तलाशने के बाद जेवर की खाली पेटी पड़ोस के प्लाट में पड़ी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन सोमवार देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ रूम सिंह बघेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed