फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   gayab yuvak lauta

पत्नी घर लौट आई तो गायब युवक भी पहुंच गया बरखेड़ा थाने

Fri, 30 Jan 2015 12:06 AM IST
बिलसंडा/पीलीभ्ाीत
बिलसंडा/पीलीभ्ाीत Updated Fri, 30 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
गांव आजमपुर बरखेड़ा में रहस्यमय ढंग से चार दिन पूर्व गायब हुआ युवक खुद ही बरखेड़ा थाने में पहुंच गया। बरखेड़ा पुलिस की सूचना पर बिलसंडा थाना पुलिस उसे वहां से लेकर आई। पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने से नाराज होकर युवक खुद ही गायब हुआ था। उसने हथेली को ब्लेड से काटकर निकले हुए खून को शर्ट में लगाकर घर के बाहर छोड़ गया था।
विज्ञापन

गांव निवासी रामशंकर लाल कश्यप का बेटा उमेश 25 जनवरी की रात रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। मकान के बाहर खून से सनी शर्ट मिली थी। परिवार वाले किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। मौके पर मिले साक्ष्य और पास पड़ोस के लोगों द्वारा बताई गई कहानी से पुलिस मामले को शुरू से ही संदिग्ध मान रही थी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम उमेश बरखेड़ा थाने खुद पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि उसने पहले तो अपने अपहरण होने की बात कही, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर सच उगल दिया। पुलिस को युवक ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले लड़ झगड़कर मायके चली गई थी। पत्नी पर दबाव बनाने के लिए उसने यह नाटक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने बताया कि हथेली को ब्लेड से काटकर खून को शर्ट में लगाने के बाद उसने ही घर के बाहर छोड़ी थी। रात के वक्त खेत में लगे पुआल के ढेर में जाकर सोया। पुलिस ने उसे घरवालों के  सुपुर्द कर दिया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि युवक की पत्नी मायके से दो दिन पूर्व ही लौट आई थी। पत्नी के घर आ जाने के बाद ही वह पुलिस के सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed