{"_id":"f751f20e69205103dbbf4fa1220a9c0f","slug":"gas-agency-accountant-3-60-lakh-looted-from-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के अकाउंटेंट से 3.60 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी के अकाउंटेंट से 3.60 लाख लूटे
plibhit
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो लुटेरों ने घन्नई ताल के निकट झपट्टा मारकर एक गैस एजेंसी के अकाउंटेंट से थैले में रखे 3.60 लाख रुपये लूट ले गए। सरेराह दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
शहर निवासी प्रदीप भटनागर ने बताया कि वह शहर की एक गैस एजेंसी पर अकाउंटेंट हैं। दोपहर करीब चार बजे लोहा मंडी में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से उसने 3.60 लाख रुपये निकाले थे। वह बाइक से एजेंसी मालिक के पुत्र पुनीत अग्रवाल के एक दोस्त को रुपये देने जा रहा था। घन्नई ताल और जाटौवाला चौराहा के बीच बाइक पर सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा थैला छीन लिया और नौगवां चौराहा की ओर भाग निकले। घटना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। प्रदीप ने घटना की जानकारी गैस एजेंसी मालिक दीपक अग्रवाल और पुलिस को दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना वायरलेस सेट पर प्रसारित होने पर हरकत में आई पुलिस ने नौगवां चौराहा, आसामा चौराहा, ईदगाह रेलवे क्रासिंग सहित कई प्वाइंटों पर चेकिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लगा। मौके पर पहुंची शहर कोतवाली ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से घटना के जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे 20 से 22 साल की उम्र के थे। दोनों काली जॉकेट पहने हुए थे। कार्यवाहक कोतवाल रघुवर दयाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन