{"_id":"39e1c2bc036e294f7fbd9be2985c160d","slug":"fraud-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे का फोटो लगाकर करा ली जमानत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे का फोटो लगाकर करा ली जमानत
पीलीभ्ाीत
Updated Sat, 20 Dec 2014 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिभंग की आशंका में चालान कर एसडीएम सदर की कोर्ट में पेश किए गए थाना जहानाबाद के गांव नवादा श्यामपुर निवासी हीरालाल की गांव के ही दो जमानतदारों ने फर्जी फोटो और दस्तावेज लगाकर जमानत ले ली।
विज्ञापन
शिकायत पर जब तहसीलदार ने जांच की तो शिकायत सही मिली। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम सदर ने सदर कोतवाली में दोनों जमानतदाराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जहानाबाद पुलिस ने गांव श्यामपुर नवादा निवासी हीरालाल को 24 अगस्त 2014 को शांतिभंग करने की आशंका में गिरफ्तार कर एसडीएम सदर की कोर्ट में पेश किया था। जिसकी जमानत गांव के ही रामस्वरूप व लालजी ने 50-50 हजार रुपये की प्रतिभूति राशि पर ली।
विज्ञापन
जमानत में फोटो व खतौनी लगाई गई। गांव की ही हीराकली ने एसडीएम से जमानतनामे पर फर्जी फोटो और दस्तावेज लगे होने की शिकायत की थी। इस पर एसडीएम सदर रामप्रकाश ने मामले की जांच तहसीलदार सदर इंद्रकांत द्विवेदी से कराई। जांच में रामस्वरूप के स्थान पर गांव के ही भगवानदास और लालजी के स्थान पर होरीलाल का फोटो लगा पाया गया।
तहसीलदार की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम ने सदर कोतवाली में दोनों आरोपियों रामस्वरूप व लालजी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।