फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four prison, including the prison visitor Gurudyal

जेल विजिटर गुरुदयाल समेत चार गए जेल

Mon, 13 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 13 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता व जेल विजीटर गुरुदयाल सिंह सहित चार आरोपियों ने जानलेवा हमले मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इन चारों के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेश पर चारों को जेल भेज दिया गया। मामले की सुनवाई कल 14 फरवरी को होगी। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर नौनेर निवासी मोहन सिंह ने अदालत में अर्जी देकर बताया था कि आठ मार्च 2012 की शाम सपा नेता व जेल विजीटर गुरुदयाल सिंह, गुरुदेव सिंह, अनूप सिंह एवं शिशुपाल यादव ने घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायर किया था। कोर्ट के आदेश माधोटांडा थाने में चार अप्रैल को 2012 को मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने विवेचना में लाठी डंडे की चोट और फायरिंग होना नहीं पाया। मामले को राजनैतिक देकर पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। कोर्ट ने वादी की प्रोटेस्ट पिटीशन पर इस फाइनल रिपोर्ट को खारिज करके आरोपियों को तलब किया था। हाईकोर्ट के जमानत अर्जी पर शीघ्र सुनवाई आदेश के आधार पर सोमवार को सपा नेता एवं जेल विजीटर गुरुदयाल सिंह सहित चारों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार उपाध्याय ने चारों आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई कल 14 फरवरी तक के लिए टाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed