{"_id":"fbf872656aa941ac1c048969fdd66433","slug":"four-lac-jewelery-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल कारोबारी के घर से चार लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल कारोबारी के घर से चार लाख के आभूषण चोरी
बिलसंडा/पीलीभीत।
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के नई कालोनी में मंगलवार की दोपरह एक साइकिल कारोबारी के मकान में
विज्ञापन
घुसकर चोरों ने करीब चार लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। सूचना पर पहुंची
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
साइकिल कारोबारी जाबिर हसन ने बताया कि मोहल्ला इस्लामनगर में रहने वाले उसके बड़े भाई बाबू अंसारी का मंगलवार की सुबह इंतकाल हो गया था। लिहाजा वह मकान में ताला डालकर परिवार समेत उनकी मइयत में शामिल होने गए थे। दोपहर बाद वापस लौट कर देखा तो चोर घर की आलमारी का ताला तोड़ चार लाख रुपये के गहने चुरा ले गए थे।
देखने पर पता चला कि चोर उसके मकान के पिछवाड़े की चहारदीवारी लांघकर अंदर दाखिल होने के बाद कमरे का ताला तोड़ आलमारी तक पहुंचे थे। चोरी गए सामानों तीन सोने के हार, एक गुलबंद, चार अंगूठी, एक घडी, चांदी का पेन एक, पंद्रह चांदी की अंगूठी और पांच चांदी के सिक्के शामिल हैं। परिवार वालों की सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
धूप, तेज हवा का चोरों ने उठाया लाभ
मंगलवार की दुपहर चोरों ने जिस वक्त घटना को अंजाम दिया उस समय न केवल तेज धूप थी बल्कि गर्म तेज हवाएं भी चल रही थीं। पासपड़ोस के लोग घरों में दुबके हुए थे। इसका चोरों ने लाभ उठाया। यही वजह रही कि चोर घटना को अंजाम देते रहे और पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। गृहस्वामी की पत्नी मुनैईया बेगम का रोते-रोते बुरा हाल था।
000
साइकिल कारोबारी के बंद पड़े मकान में चोरी होने की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में मामला मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश यादव, एसओ बिलसंडा