फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four arrested in religion change issue

धर्म परिवर्तन की सूचना पर छापा, चार हिरासत में   

Fri, 12 Oct 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 12 Oct 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
Four arrested in religion change issue
arrest
मानसिक रुप से प्रताड़ित कर ग्रामीणों को हिंदू धर्म छोड़ ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाने की शिकायत मिलने के बाद बरखेड़ा पुलिस ने मधपुरी गांव में छापामारी की। यहां से पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों से मिली तहरीर के बाद पुलिस ने गहनता से मामले की छानबीन शुरू कर दी है। किन लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया, उनकी तलाश की जा रही है।       
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रस्तोगी, सुनील शर्मा, प्रिंस भारद्वाज, अनिकेत गोस्वामी समेत कई कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि मधपुरी गांव में कुछ लोग पिछले काफी समय से तंत्र-मंत्र और मानसिक रुप से प्रताड़ित कर हिंदू लोगों को अपना धर्म छोड़ ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। गांव के कुछ लोगों से मिली सूचना पर शुक्रवार दोपहर को वह जब गांव पहुंचे तो आरोपियों को कई लोगों के साथ बैठकर इसी तरह का धार्मिक क्रियाकलाप करते पकड़ लिया। हिंयुवा वाहिनी ब्लॉक अध्यक्ष से सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। कुछ देर में बरखेड़ा पुलिस मधपुरी गांव पहुंच गई। कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने आ गई। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज ने नामजद तहरीर देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर कुछ महिलाओं ने थाने पहुंचकर हिरासत में लिए गए लोगों पर लगाए आरोप निराधार बताए। कहा कि धर्म परिवर्तन कराने जैसा कुछ नहीं किया जाता। कुछ लोग साजिश करके फंसाना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस से उन्हें छोड़ने की मांग की। थानाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि हिरासत में लिए गए चारों लोगों के अलावा ग्रामीणों से भी इसको लेकर संपर्क साधकर जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक कोई ऐसा व्यक्ति निकलकर सामने नहीं आ सका है, जिस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया हो। फिर भी मामला धर्म परिवर्तन से जुड़ा बताया गया है इसलिए उसकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed