फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Found dead in Mathura's Radha Kund

मथुरा के राधा कुंड में मिला वृद्ध का शव

Tue, 29 Aug 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   जोगराजपुर/पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो   जोगराजपुर/पीलीभीत। Updated Tue, 29 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
गांव के लोगों के साथ बस से धार्मिक स्थल को रवाना हुए थे भिखारी लाल 
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के दर्शन को निकले गांव निवासी 75 वर्षीय इंटर कालेज के सेवानिवृत्त लिपिक भिखारी लाल का शव मथुरा में राधा कुंड में मिला। उनकी डूबकर मौत होने की आशंका पर साथियों ने इसकी सूचना उनके परिवार वालों को दी। भिखारी लाल की मौत की सूचना पर उनके परिवार वालों में कोहराम मच गया। 

कस्बा से एक बस धार्मिक स्थलों के श्रद्धालुओं को दर्शन कराने को निकली थी। बस से गांव और आसपास के करीब तीस श्रद्धालु 27 अगस्त को रवाना हुए थे। श्रद्धालुओं से भरी बस 28 अगस्त को मथुरा पहुंची। श्रद्धालु मथुरा में राधा कुंड के समीप एक स्थान पर रुके थे। मंगलवार को सुबह राधा कुंड में गांव निवासी 75 वर्षीय भिखारी लाल का शव उतराता  देखा। घटना की जानकारी पर बस से गए सभी श्रद्धालु मौके पर एकत्र हुए। घटना की सूचना कुछ लोगों ने भिखारी लाल के परिवार वालों को मोबाइल पर दी। भिखारी लाल की मौत की सूचना पर उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। साथ गए गांव के कुछ लोग उनके शव को मथुरा से लेकर गांव को रवाना हुए है। भिखारी लाल कस्बा के सेवाराम नत्थूलाल इंटर कालेज के सेवानिवृत लिपिक थे। उनके परिवार में पत्नी विद्या देवी, पुत्र रतन वर्मा, अखिलेश वर्मा सहित भरा पूरा परिवार है। उनकी तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed