फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fortnight has passed It did not clue

गुजर गया पखवाड़ा नहीं लगा सुराग

Sat, 11 Jul 2015 11:01 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 11 Jul 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

थाना जहॉनाबाद के गांव उमड़सड़ निवासी शिक्षक छोटेलाल के घर हुई पांच लाख की चोरी की घटना को 16 दिन बीत गए, लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस की जांच शून्य है। अपराधों को छुपाने और जांच के नाम पर रिपोर्ट न लिखने में माहिर अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन

पखवाड़े भर पहले चोर छत के सहारे गांव उमड़सड़ निवासी अध्यापक छोटेलाल के घर घुस गए थे और 20 हजार की नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये के जेवर लूट ले गए थे। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस पहले जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट लिखने ही बचती रही। बाद में अधिकारियों की डांट पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर ली। पखवाड़ा बीतने के बाद भी पुलिस ने चोरों की सुरागरशी करने की जहमत नहीं उठाई। नतीजतन आज तक घटना का खुलासा नहीं हो सका। अध्यापक छोटेलाल ने बताया कि पुलिस पुलिस रुचि नहीं ले रही है। अगर पुलिस रुचि ले तो घटना का खुलासा हो सकता है। वह डीआईजी बरेली से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed