{"_id":"fbd172c106d1f93773199b9c6cc1671f","slug":"firing-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से पूर्व प्रधान व उसके दो पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली लगने से पूर्व प्रधान व उसके दो पुत्र घायल
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना गुरुवार की देर शाम शहर से सटे गांव पिपरा नंबर दो में हुई। बताते हैं कि पूर्व प्रधान जागनलाल जाटव व दूसरे पक्ष के अनिल वर्मा के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के बीच आज किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान चली गोली से पूर्व प्रधान व उनके पुत्र दिनेश व विजेंद्र घायल हो गए। गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दिनेश व विजेंद्र की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने दोनों घरों पर दबिश देकर दो एक नाली बंदूक कब्जे में लेकर दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी पुरानी वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन