{"_id":"591b031a4f1c1b8351f22ee4","slug":"fireworks-being-sold-in-shoe-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते की दुकानों में बेची जा रही थी आतिशबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जूते की दुकानों में बेची जा रही थी आतिशबाजी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 16 May 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूते की दुकान में अवैध तरीके से आतिशबाजी का कारोबार कर रहे तीन व्यापारियों को सीएफओ ने छापामारी कर धर दबोचा। मौके पर साठ हजार रुपये कीमत की आतिशबाजी बरामद हुई। सीएफओ ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार दोपहर सीएफओ ब्रह्मानंद दुबे के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक टीम ने कलीनगर की दुकानों पर अवैध रूप से बिक रही आतिशबाजी पकड़ी। सीएफओ ग्राहक बनकर दुकानों पर गए और आतिशबाजी मांगी। इस दौरान कस्बे के सचिन, राजीव व बबलू की जूते की दुकान में अवैध तरीके से आतिशबाजी बेची जा रही थी। सीएफओ फोन करते ही कुछ दूरी पर पुलिस बल के साथ खड़े तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह मौके पर जा पहुंचे। सीएफओ और तहसीलदार की टीमों ने दुकानों से 60 हजार रुपये कीमत की आतिशबाजी जब्त की। उन्होंने बताया कि गलत तरीके से इसका कारोबार किया जा रहा था। तीनों दुकानदारों के खिलाफ माधोटांडा थाने मेें मुकदमा दर्ज कराया गा है।
विज्ञापन