फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fire

महिला को जिंदा जलाने का किया प्रयास

Fri, 17 Jul 2015 11:28 PM IST
fire
fire Updated Fri, 17 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जहॉनाबाद। गमी की पहली ईद में मायके जाने की जिद करना गांव अकबरगंज निवासी रूबी को महंगा पड़ गया। पति ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि उस पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, सास व ननद के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
गांव अकबरगंज निवासी रूबी ने बताया कि साल भर पहले उसका निकाह गांव के ही अबरार के साथ हुआ था। ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। मां की गमी की पहली ईद होने के कारण गुरुवार को उसने ससुराल वालों से मायके भेजने की बात कही तो ससुराल वालों ने इंकार कर दिया। जब उसने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

आरोप है कि मिट्टी तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। आसपास के लोगों मायके में सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके वाले किसी तरह से उसे निकालकर लाए। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति, सास  मुन्नी देवी, व ननद रुखसार के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में यदि मिट्टी तेल डालने की पुष्टि होती है तो सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट तरमीम की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed