{"_id":"24b7441f7d7d050f4c9c664f8ba31164","slug":"fire-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला में लगी आग में दंपति झुलसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुशाला में लगी आग में दंपति झुलसे
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
गांन कुंदनपुर गौटिया निवासी राजेंद्र प्रताप ने बताया कि उन्होंने शनिवार की रात पशुशाला में मच्छरों को भगाने के लिए धुआं सुलगाया था। रात करीब दो बजे धुएं से उठी लपटों से पशुशाला में आग लग गई। पशुओं के चिल्लाने पर जब वह उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। शोरशराबा कर वह पत्नी गीता देवी के साथ पशुओं व उसमें रखा सामान निकालने का प्रयास करने लगे। इसी बीच आग की चपेट में आकर पति-पत्नी दोनों झुलस गईं। शोरशराबा पर आसपास के लोग जमा हो गए और बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में पशुशाला में बंधी दो भैंस झुलस गईं। जबकि उसमें रखी साइकिल, तखत समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन