फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Female suspect Things death

महिला की संदिग्ध  हालात में मौत

Tue, 19 Apr 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 19 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Female suspect Things death
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
नगरिया कॉलोनी निवासी परवाश मंडल की 25 वर्षीय पत्नी लतिका मंडल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके मायके वालों ने पति व अन्य ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पिटाई करने के बाद जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की मां की ओर से पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

गांव तिरकुनियां नसीर के मझरा रसूला निवासी बेवा कानन राय ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री लतिका की शादी पांच साल पहले नगरिया कॉलोनी निवासी परवास मंडल के साथ की थी। उन्होंने बताया कि ससुराली जन पुत्री को दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर आए दिन प्रताड़ित करते थे। इसकी पुत्री ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन आरोपी ससुराल वाले नहीं माने और पुत्री को प्रताड़ित करते रहे। सोमवार को भी पिटाई कर उसकी पुत्री को बेदम कर दिया। बाद में उसके मुंह में जहर डाल दिया। पुत्री को बेहोशी की हालत में एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए, जहां पुत्री ने दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने मौत की जानकारी दी। जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। एसओ रेहान खां ने बताया कि मृतका की मां कानन राय की ओर से पति, सास कृष्णा मंडल और ससुर प्रवीण मंडल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


आग से संदिग्ध हालात में महिला झुलसी,रेफर
पूरनपुर। गांव सबलपुर निवासी रानू की 21 वर्षीय पत्नी किरन देवी आग से संदिग्ध हालात में झुलस गईं। गंभीर हालत में किरन को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम की है। गांव सबलपुर निवासी रानू की पत्नी किरन देवी के आग से झुलसने की सूचना पर एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद किरन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। झुलसी विवाहिता के सीएचसी आने की सूचना सीएचसी से कोतवाली को मेमो भेजकर दी गई। सीएचसी के चिकित्सक बृजवीर ने बताया कि किरन देवी 75 प्रतिशत से अधिक झुलसी थी। सीएचसी में किरन पति पर शराब के नशे में पिटाई करने आदि का आरोप लगा रही थी। रानू ने बताया कि घटना के समय मजदूरी करने गया था। उसने बताया कि किरन ने आग अपने आप लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed