फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers Saraf , his son fraud

किसानों से सर्राफ, उसके पुत्र ने की धोखाधड़ी

Fri, 07 Aug 2015 11:31 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Fri, 07 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोपी सर्राफ और उसका पुत्र कई किसानों की रकम भी धोखाधड़ी कर हड़प लिया। गांव सिमरिया के श्रीकृष्ण और घुरई लाल ने पुलिस को दी तहरीर मेें सर्राफ और उसके पुत्र पर धोखाधड़ी कर हजारों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मोहल्ला चौक के एक सर्राफ और उसके पुत्र पर धोखाधड़ी कर हजारों रुपये हड़पने का आरोप लगाने वाले पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गांव सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा निवासी किसान श्रीकृष्ण और घुरई लाल ने पुलिस को दी तहरीर में सर्राफ और उसके पुत्र पर गिरवीं रखे गए जेवरात की मय ब्याज सहित धनराशि भुगतान करने के बाद जेवरात हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मोहल्ला गनेशगंज निवासी मुकेश गुप्ता की ओर से सर्राफ और उसके पुत्र के खिलाफ लाखों रुपये धोखाधड़ी कर हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की थी। तहसील दिवस मेें डीएम से  मिलकर मुकेश गुप्ता, गांव जटपुरा निवासी अनुराग गौरव सिंह, मंजीत सिंह, पंकज सिंह, सूरज सिंह मोहल्ला साहूकारा के आयुष पांडेय, कायस्थान के विमल गुप्ता ने सर्राफ और उसके पुत्र पर उधारी, गिरवीं रखे जेवरात छुड़ाने को धनराशि जमा करने के बाद भी धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन आरोपी के घर और दुकान में ताला डालकर परिवार सहित घर से फरार होने पर आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed