फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer 's sharp weapon killing

किसान की धारदार हथियार से हत्या

Sat, 08 Aug 2015 10:43 PM IST
Bilsnda
Bilsnda Updated Sat, 08 Aug 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे गांव वीरखेड़ा की कॉलोनी नंबर दो निवासी मजदूर 60 वर्षीय रमाकांत जाटव को जंगल के अंदर बुलाकर ले जाने के बाद अज्ञात युवक ने धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

कॉलोनी नंबर दो निवासी रामू प्रसाद ने बताया कि गांव मझारा निवासी प्रताप सिंह का बराही के जंगल से सटा फार्म है। उसके पिता रमाकांत फार्म की रखवाली करते हैं। आसपास के खेतों में रखवाली कर रहे जगजीवन आदि ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब 3.30 बजे एक अज्ञात युवक उसके पिता के पास पहुंचा और दस मिनट रुकने के बाद उन्हें साथ लेकर बराही जंगल में चला गया। काफी देर तक जब पिता वापस नहीं लौटे तो दूसरे खेत की रखवाली कर रहे जगजीवन उनको तलाश करने जंगल की ओर गए तो उनकी नजर जंगल के अंदर कुछ दूरी पर तड़प रहे उनके पिता रमाकांत जाटव पर पड़ी। पिता के गर्दन और सिर पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे। जगजीवन ने इसकी सूचना मझारा गांव में ही धान की गहाई कर रहे मृतक के पुत्र रामू प्रसाद और फार्म मालिक को दी। सूचना पर परिवार वाले जब तक मौके पर पहुंचते और उन्हें अस्पताल ले जाते। तब तक रमाकांत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रमाकांत की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। मृतक के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। सूचना पर सीओ और एसओ मौके पर पहुंच गए। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed