फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer killed by trolley Villagers on Ruckus

ट्राली से किसान की मौत  पर ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed by trolley Villagers on Ruckus
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
रेत से भरी ट्राली से कुचलकर किसान की मौत से गुस्साए गांव हरीपुर के लोगों ने शुक्रवार देर रात जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पिता-पुत्र को पकड़कर बंधक बना लिया। कुछ लोग उन्हें छुड़ाने पहुंचे तो भीड़ ने उन पर पथराव कर दिया। देर रात सीओ ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। तब कहीं भीड़ ने शव उठाने दिया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम माधोटांडा से घर जाते समय हरीपुर निवासी कालीचरन की ऋषि गौतम आश्रम के निकट रेत से भरी ट्राली से दबकर घटना स्थल पर मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर तमाम ग्रामीण इकट्ठे हो गए। इस बीच एक और ट्रैक्टर ट्राली आ पहुंची। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली के आगे चल रहे माधोटांडा निवासी आसिफ को बंधक बना लिया। बंधक युवक ने फोन पर घरवालों को जानकारी दी। इस पर युवक के पिता ताहिर मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। इसी दौरान माधोटांडा के 20-25 लोग भी मौके पर जा इन लोगों को छुड़ाने वहां पहुंचे तो भीड़ ने उन पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव होता देख ये लोग तीन बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर दरोगा जसपाल सिंह और सत्येंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें शव नहीं उठाने दिया और बंधक पिता-पुत्र को भी छोड़ने से इंकार कर दिया। इधर, आसिफ की हमदर्दी में बाइक छुड़वाने गए कस्बा निवासी राकेश को भी पकड़ लिया गया। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। रात में करीब 12 बजे सीओ राजेश्वर सिंह और कानूनगो बाबूराम पहुंचे। सीओ के कार्रवाई करने के आश्वसन के बाद तहरीर लिखवाई गई, तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने पुलिस को शव का पंचनामा भरने दिया। इधर, पुलिस ने कस्बा निवासी निसार और उसके भाई सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन


अवैध खनन को पहुंची ट्राली की हवा निकाली
किसान की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को खारजा नहर पर एक ट्रैक्टर ट्राली पहुंचने की सूचना मिली। इस पर तमाम ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली की हवा निकाल दी। बाद में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed